‘एक समाज, एक संगठन, एक प्रदेश अध्यक्ष’ के संकल्प के साथ बलौदाबाजार में प्रदेश स्तरीय बैठक; 33 जिलों में मतदाता सूची तैयार करने पर जोर
जनभूमि/मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के बैनर तले प्रदेश में एक समाज, एक संगठन और एक प्रदेश अध्यक्ष की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से कराने तथा चुनाव की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए संचालक मंडल का गठन किया गया। इस संबंध में 20 सितंबर को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित थाना सिटी कोतवाली के सामने सामाजिक भवन में प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और सामाजिक परिक्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन शामिल हुए। बैठक में प्रदेश में एक प्रदेश अध्यक्ष के लोकतांत्रिक चुनाव, प्रत्येक राज परिक्षेत्र एवं जिले से मतदाता सूची तैयार करने तथा चुनाव संचालन समिति के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से होना चाहिए और चुनाव में जो प्रत्याशी विजयी हो, उसे ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। समाज में चुनाव की प्रक्रिया और निर्णय की जानकारी प्रदेश के सभी 33 जिलों तक पहुंचाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।
संत गाडगे महाराज एवं नातिन धोबिन दाई की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ
प्रदेश स्तरीय बैठक का शुभारंभ स्वच्छता के जनक एवं समाज के इष्ट देव संत गाडगे महाराज तथा नातिन धोबिन दाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए सामाजिक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर ने छत्तीसगढ़ में लोकतांत्रिक पद्धति से एक प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट संगठन के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
डिप्टी कलेक्टर एवं समाजसेवी उत्तम रजक ने बलौदाबाजार जिले को संगठित बताते हुए समाज को विभिन्न फिरकों में विभाजित नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर अलग-अलग पहचान या समूह हो सकते हैं, लेकिन सभी को अपनी मूल पहचान ‘धोबी’ समाज के रूप में कायम रखते हुए एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष जनाराम कर्ष ने समाज के विकास के लिए सभी से निस्वार्थ भाव से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
नामांकन के बाद एक माह का समय देने का सुझाव
बैठक के दौरान किशन लाल निर्मलकर ने सुझाव दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन के बाद प्रत्याशियों को कम से कम एक माह का समय दिया जाना चाहिए, ताकि वे पूरे छत्तीसगढ़ में समाजजनों के बीच जाकर अपना परिचय और विचार रख सकें तथा प्रचार-प्रसार कर सकें।
बैठक में मौजूद समाजजनों से लिखित रूप में भी सुझाव एवं विचार लिए गए। इन सुझावों को आगे की चुनावी प्रक्रिया तय करने के लिए नवगठित संचालक मंडल को सौंपा गया।
जांजगीर-चांपा में होगी संचालक मंडल की आगामी बैठक
प्रदेश अध्यक्ष के लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए गठित संचालक मंडल की आगामी बैठक जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची, नामांकन, प्रचार अवधि तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर आगे निर्णय लिए जाने की बात कही गई।
बैठक का संचालन रजककार विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला संगठन मंत्री झड़ीराम कन्नौजे ने किया।
संचालक मंडल में इन लोगों को किया गया शामिल
नवगठित संचालक मंडल में जनाराम कर्ष, मनोज निर्मलकर, राकेश रजक, श्रीराम रजक, सहसराम कर्ष, धनंजय राकेश निर्मलकर, पी.पी. बलभद्र, सूरज निर्मलकर, दिनेश रजक, बसंत कनौजिया, कृष्णकुमार निर्मलकर, राजेश रजक, ललित बुंदेला, शिवकुमार निर्मलकर, डॉ. विश्वकांत निर्मलकर, निर्मला रजक, नीलू रजक, के.एल. निर्मलकर, लक्ष्मीकांत, नरेंद्र चौधरी, उत्तम कुमार रजक, भरत बरेठ, निलेश कुमार रजक, झड़ीराम कन्नौजे, भागवत निर्मलकर, दिलीप रजक, महेश निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, विनोद जवाहर, वीरेंद्र निर्मलकर, विजय कनौजे, नेमबाई रजक एवं सरोजनी रजक को शामिल किया गया।
बैठक में नरेंद्र निर्मलकर, अशोक निर्मलकर, राजेश शेट्टी, धनीराम निर्मलकर, दुखुराम बरेठ, भागीरथी निर्मलकर, धनेश्वर निर्मलकर, पन्नालाल रजक, नीलमणि चौधरी, गीतानंद कर्ष, कमलेश रजक, त्रिलोचन रजक, शंकर रजक, बोधराम कर्ष, छबि बरेठ, अरुण कनौजे, मोतीलाल कन्नौजे, मोतीलाल निर्मलकर, पोषण रजक, उमाशंकर कर्ष, मानसिंग रजक, शीला रजक, नीलम रजक, चेतन कन्नौजे, चोवाराम निर्मलकर, सुरेश कनौजे, द्वारिका निर्मलकर, श्यामता रजक, डोमार रजक, जोहित निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, भरोसा निर्मलकर सहित मुंगेली एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मुंगेली रजक धोबी समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप रजक ने दी।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
