जनभूमि/मुंगेली:–छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू से स्थानीय विश्राम गृह में मुलाकात कर शिक्षक एल.बी. संवर्ग से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मोर्चा के प्रदेश सह-संयोजक संजय उपाध्याय, जिला संयोजक जिलाराम यादव, बलराज सिंह एवं दीपक वेंताल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की मांगों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने 17 अगस्त 2012 तक नियुक्त प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने, छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर उनकी सेवा सुरक्षित करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षक एल.बी. संवर्ग की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू समस्त लाभ देने, वेतन विसंगति दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग रखी गई।
मोर्चा ने 13 फरवरी 2026 के राजपत्र में शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने तथा डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स शुरू कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के समक्ष रखकर उचित पहल का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संजय उपाध्याय, जिलाराम यादव, बलराज सिंह, दीपक वेंताल, पोषण साहू, उमेश कश्यप, उमेश साहू, शिवकुमार चंद्राकर, अजय सिंह ठाकुर, रामेश्वर साहू, खूबचंद सिंह क्षत्रिय, विवेक गोविंद, ब्रजेश यादव, शिव साहू, नकुल साहू सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
