जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी के चलते बदला परीक्षा कार्यक्रम, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की समय-सारणी
जनभूमि/रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से और कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से प्रारंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में देरी का प्रमुख कारण शिक्षकों की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाया जाना बताया जा रहा है। जनवरी से प्रदेश में जनगणना का कार्य प्रारंभ होना है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को मार्च के दूसरे सप्ताह से कराने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सामान्यतः 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च के शुरुआती दिनों यानी 1 या 2 मार्च से प्रारंभ हो जाती थीं। लेकिन इस बार परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च से होगी। इसे प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तारीख के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
समय-सारणी जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बनाने में सुविधा होगी। वहीं स्कूलों में भी परीक्षा की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
