((विज्ञापन)
श्री सतगुरु धनी धर्मदास जी के प्रकट उत्सव पर होगा आध्यात्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह
मुंगेली। संतों का आगमन किसी भी धरती के लिए सौभाग्य और आशीर्वाद का अवसर होता है। इसी कड़ी में श्री सतगुरु धनी धर्मदास जी के पावन प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर आगामी 25 नवंबर 2026 को परम श्रद्धेय श्री क्षत्रपाल गुरु गोस्वामी जी का मुंगेली की पावन धरा पर आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस पावन अवसर पर लोरमी रोड स्थित खाटूश्याम प्रॉपर्टी डीलिंग में परम श्रद्धेय गुरु गोस्वामी जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
श्रद्धालुओं का मानना है कि संतों के चरण जहां पड़ते हैं, उस धरती का सौभाग्य जाग उठता है। गुरुजनों के आशीर्वचन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से मानव जीवन में भक्ति, प्रेम, सद्भाव, सेवा और धर्म के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर परम श्रद्धेय गुरु गोस्वामी जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करें और श्री सतगुरु धनी धर्मदास जी के प्रकट उत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाएं।
संतों का आगमन सौभाग्य है, संतों के वचन जीवन का मार्ग हैं और उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
