जनभूमि–मुंगेली/नगर में सोमवार को टी.एस. सिंहदेव का आगमन हुआ,जहां पूर्व प्रत्याशी संजीत बनर्जी के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में उनकी उपस्थिति से पूरे नगर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
वही टी एस सिंहदेव द्वारा संजीत बनर्जी के दिवंगत बड़े भाई शशि बनर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया
इस दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री श्री ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहाकि टी.एस. सिंहदेव,जिन्हें स्नेहपूर्वक ‘टी.एस. बाबा’ के नाम से जाना जाता है,प्रदेश की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ हैं। उनका सहज,सरल और उदार व्यक्तित्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने आगे कहाकि ऐसे व्यक्तित्व का नगर आगमन से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिनमें बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,अर्जुन तिवारी,जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,पूर्व प्रत्याशी संजीत बनर्जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष संजय यादव,वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव,एजाज खोखर,सागर सोलंकी,स्वतंत्र मिश्रा,लोकराम साहू,पार्षद संजय चंदेल,जय सोनी सहित अन्य ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न केवल संगठनात्मक एकता को प्रदर्शित किया,बल्कि कांग्रेस के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण को भी उजागर किया।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
