रायपुर के ‘नटरंग कला एवं संस्कृति महोत्सव’ में मुंगेली की पूर्वजा जायसवाल का कमाल, चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान
जनभूमि–मुंगेली।कला के क्षेत्र में मुंगेली जिले की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इसी क्रम में मुंगेली की प्रतिभावान छात्रा पूर्वजा जायसवाल ने रायपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘नटरंग कला एवं संस्कृति महोत्सव’ की चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
राजधानी रायपुर में आयोजित इस कला महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूर्वजा ने अपनी सृजनात्मक सोच, रंगों के सुंदर संयोजन और प्रभावशाली चित्रांकन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के चलते उन्हें प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्रदान किया गया।पूर्वजा वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम जायसवाल की नातिन एवं सचिन जायसवाल की सुपुत्री है।पूर्वजा की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कला प्रेमियों का कहना है कि यदि इसी तरह पूर्वजा अपनी प्रतिभा को निखारती रहीं तो आने वाले समय में वे राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मुंगेली जिले का नाम रोशन करेंगी।



The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
