जनभूमि–मुंगेली/नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला की पहल पर शहर के कमेटी हाल के सामने वर्षों से जाम पड़ी नाली की साफ-सफाई कराई गई। लंबे समय से नाली जाम होने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली की गहन सफाई की। नाली से जमा कचरा और गाद को निकालकर पानी के सुचारु बहाव की व्यवस्था की गई। सफाई होने के बाद क्षेत्र में फैली गंदगी दूर हुई और लोगों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नाली जाम होने से बरसात के समय पानी सड़क पर भर जाता था और आसपास के लोगों को परेशानी होती थी। अब सफाई होने से स्थिति में काफी सुधार आया है।नगरपालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और जनादेश के साथ उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरने का वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। सभी के सहयोग से ही नगर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाया जा सकता है।
रहवासियों ने इस कार्य के लिए नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि नगर में इसी तरह स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर आगे भी प्रभावी पहल होती रहेगी।


The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
