
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी में उपाध्यक्ष बनने पर मनमोहन सिंह क्षत्रिय ने जताया आभार, जनसेवा का लिया संकल्प
मुंगेली/लोरमी।
जनभूमि – मुंगेली /लोरमी जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर मनमोहन सिंह क्षत्रिय ने हर्ष एवं गौरव व्यक्त किया है। उन्होंने इस विश्वास के लिए जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू (छाया विधायक), ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस आत्मा सिंह क्षत्री, विद्यानंद चंद्राकर, अरुण कुलमित्र, नरेश पाटले, मायारानी सिंह सहित वरिष्ठ नेतृत्व एवं समस्त कांग्रेस परिवार का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और समर्पण का प्रतीक है। वे इसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी उन्होंने व्यक्त किया।
मनमोहन सिंह क्षत्रिय ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। गरीब, किसान, मजदूर, युवा सहित हर वर्ग की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने अपने वरिष्ठजनों, मार्गदर्शकों, साथियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। आगे भी इसी तरह मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की।


The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
