जन्मभूमि–मुंगेली/भगवान बजरंगबली की जयंती के पावन अवसर पर आज पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न मंदिरों, चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को खीर, पूड़ी, सब्जी, मिठाइयां सहित अन्य प्रसाद वितरित किए गए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर बजरंगबली से सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी कड़ी में कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श दुबे (प्रिंशु) द्वारा हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए शरबत वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धा है।इस अवसर पर बबलू बैरागी,निक्कू जायसवाल उपस्थित रहे।साथ ही
पूरे दिन शहर में भक्ति गीतों की धुन, जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर और प्रसाद चढ़ाकर भगवान हनुमान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
हनुमान जयंती के अवसर पर शहर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर नजर आया।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
