जनभूमि –मुंगेली। भारतीय जैन संगठना (BJS) छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में मुंगेली महिला शाखा के आगामी सत्र 2025–26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पार्षद विनय चोपड़ा की धर्मपत्नी वीणा चोपड़ा को महिला शाखा का अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) बनाया गया है।
वहीं संगठन की सक्रिय सदस्य नीता चोपड़ा (उर्फ नेपाली) को सचिव (सेक्रेटरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय जैन संगठना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल और प्रदेश महासचिव सीए विकास गोलछा द्वारा आधिकारिक रूप से की गई।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
वीणा चोपड़ा और नीता चोपड़ा ‘नेपाली’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर मुंगेली जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी



The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
