जनभूमि–मुंगेली। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर में जहां एक ओर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण रहा, वहीं सेवा भावना का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की अध्यक्ष निधि पौराणिक के नेतृत्व में महिला टीम द्वारा श्रद्धालुओं के बीच फल एवं शरबत का वितरण किया गया।इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप फल और शरबत ग्रहण किया। तेज गर्मी के बीच इस पहल ने लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।कार्यक्रम के दौरान महिला परिषद की टीम ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया। इस अवसर पर ऋतु तिवारी, आराधना तिवारी, पप्पू शर्मा, राहुल पाठक, शशांक चौबे प्रिंसु दुबे सहित अन्य ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में सेवा, एकता एवं संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया।


The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
