Oplus_16908288
जनभूमि–मुंगेली/नगर के प्रतिष्ठित पंचकौड़ परिवार के सदस्य एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक ग्रेड-2 (बाबू) जवाहर देवांगन का 61 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।स्वर्गीय जवाहर देवांगन अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे न्यायालय में पदस्थ झीलेश देवांगन एवं बसंत देवांगन के पिता थे तथा राजू देवांगन के छोटे भाई थे। उनके निधन से परिवार सहित परिचितों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे नगर के रावणभाठा स्थित सामाजिक मुक्तिधाम में किया जाएगा।सामाजिक सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
