जनभूमि–मुंगेली/पड़ाव चौक स्थित गुरु कृपा मोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के करीब 20 मिनट बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और आसपास के दुकानदारों ने खुद मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर पर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग से खतरा अब भी बना हुआ है। आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक आग फैलने की आशंका के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और लोग लगातार प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और नुकसान का आंकलन भी नहीं हो पाया है। फिलहाल लोगों की नजरें राहत और बचाव टीमों के पहुंचने पर टिकी हुई हैं।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
