जनभूमि–मुंगेली/जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है और लू लगने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक जरूरत न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता बताई गई है।
गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:
▪️ बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें।
▪️ पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, प्यास न लगे तब भी पानी लें।
▪️ ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
▪️ बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढकें।
▪️ हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
▪️ खाली पेट धूप में बाहर जाने से बचें।
▪️ बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में न रहने दें।
▪️ चक्कर, सिरदर्द, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लू और गर्मी के प्रभाव को हल्के में न लेने की अपील की है। मौसम के लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आने वाले दिनों में और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत बताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
