रविकांत ठाकुर बने क्षेत्रीय महामंत्री, दो वर्षों के लिए नई टीम का गठन
जनभूमि–बिलासपुर, 24 मई 2026। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उपरांत बिलासपुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। यह बैठक प्रियदर्शिनी कला मंदिर, इंदिरा विहार कॉलोनी, बिलासपुर में आयोजित हुई। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में रामायण प्रसाद सूर्यवंशी (बिलासपुर) को क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी राव गाढ़े (बिलासपुर) को कार्यकारी अध्यक्ष, रविकांत ठाकुर (मुंगेली) को क्षेत्रीय महामंत्री, यशवंत कुमार राठौर (कोरबा) को क्षेत्रीय संयुक्त महामंत्री, रामेश्वर दास मानिकपुरी (बिलासपुर) को कोषाध्यक्ष तथा अमित तिवारी (बिलासपुर) को कार्यालय मंत्री चुना गया।
वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में रामानंद शर्मा और अमर सिंह साहू (बिलासपुर) का चयन किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर सचिन क्षत्री (बिलासपुर), कविता विश्वकर्मा (बिलासपुर), अजय मिश्रा (कोरबा), प्रतिभा पटेल (कोरबा) एवं पुलक सरकार (मुंगेली) को मनोनीत किया गया।
इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में राजदेव सिंह (कोरबा), दिनेश कुमार सिंगसार (मुंगेली), प्रमोद सिंह, चंद्रमणि राठौर, हेमंत कुमार मानसर (पेंड्रारोड), अमजद अली (तखतपुर), रामचंद्र मिरी (कोटा), हिमांशु राय, कृष्णा राव, शैलेन्द्र उरमलिया, रवि शंकर कौशिक, हरीश श्रीवास (पेंड्रारोड), सुमेश सिंह, विजय कुमार तथा अर्जुन साहू को शामिल किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया का दायित्व नवरतन बरेठ ने सफलतापूर्वक निभाया। वहीं मनीष कुमार क्षत्री ने प्रस्तावक और रवि शर्मा ने समर्थक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने तथा विद्युत कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी और सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
