मुंगेली। रजक (धोबी) समाज जिला मुंगेली का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च, रविवार को सामुदायिक भवन स्थल के पास हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही समाज की वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजक विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पार्षद गौरी श्रवण सोनकर एवं मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक (धोबी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा समाज को 100 नग कुर्सियां उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक भवन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही मुंगेली में संत गाडगे बाबा के नाम पर चौक निर्माण की सहमति भी दी गई। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने 200 कुर्सियां देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की जानकारी दी, जिसे रजक विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक ने बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने पर सहमति जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने भी 5100 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
सम्मेलन में देवांगन समाज एवं श्रीवास समाज के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसके अलावा बलौदा बाजार, भाटापारा, नवागढ़, बेमेतरा, पंडरिया सहित मुंगेली जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संभागीय महासचिव दिनेश कुमार निर्मलकर, जिला अध्यक्ष दिलीप रजक, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भागीराम निर्मलकर, कार्यकारी अध्यक्ष टेकलाल निर्मलकर, उपाध्यक्ष तिजऊ निर्मलकर,मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर, शैलेंद्र निर्मलकर, संजय निर्मलकर, गजानंद निर्मलकर, मंतराम रजक, परदेसी निर्मलकर, धनीराम निर्मलकर, त्रिलोचन रजक, शंकर सिंह रजक सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संभागीय महासचिव दिनेश कुमार निर्मलकर द्वारा दी गई।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
