मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 42 पेट्रोल पम्प संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में पेट्रोल 04 लाख 33 हजार 800 लीटर, डीजल 04 लाख 15 हजार 700 लीटर उपलब्ध है। साथ ही गैस एजेंसियों में 02 हजार 294 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकतानुसार नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भंडारण (स्टॉकिंग) से बचें। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, तथ्यात्मक जानकारी का त्वरित प्रसार एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जिले में व्यवस्था सामान्य बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल, डीजल एवं गैस का उपयोग करें, किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें तथा किसी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग अथवा टोल-फ्री 18002333663 के साथ ही काल सेंटर के नम्बर 9406275513,9406275514,9406275534,9406275535 और 0775529903 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव सहित विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
