जनभूमि–मुंगेली/प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली की दरों और बिजली बिलों में आ रही भारी विसंगतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से संबोधित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक श्रीवास्तव ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और जनता को लूटे जाने का आरोप लगाया। इस दौरान साझा किए गए मुख्य बिंदुओं को संलग्न दस्तावेजों
लगातार पांचवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी:विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक लगातार पांचवीं बार बिजली के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। सरकार ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे,गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 to 40 पैसे और किसानों के कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है,इसके अतिरिक्त,हाल ही में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार भी थोपा गया है
कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा सरकार:उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में बिजली की दरों में केवल 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी और साथ ही ‘400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना’ लागू थी,जिससे जनता को बड़ी राहत मिल रही थी,भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को बंद कर दिया और जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है
उपभोक्ताओं को तीन से चार गुना आ रहे बिल:जून के महीने में प्रदेश के 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसत से तीन गुना अधिक आए हैं,बिजली विभाग उपभोक्ताओं को लूटने में लगा है। एक ही महीने में ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं
स्मार्ट मीटर का खेल और अघोषित कटौती:प्रेसवार्ता में आरोप लगाया गया कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती से जनता त्रस्त है,सरकार 24 घंटे बिजली देने में नाकाम साबित हो रही है, लेकिन बिल अनाप-शनाप भेज रही है हर जगह से शिकायतें आ रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद सामान्य मीटर की तुलना में खपत बहुत तेजी से बढ़ रही है
बिना सहमति के अनुबंध भार बढ़ाना:उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही उनका अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और स्मार्ट मीटर की तेज रीडिंग के आधार पर एग्रीमेंट से अधिक खपत बताकर भारी अर्थदंड जोड़कर बिल थमाए जा रहे हैं
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग:कोटा विधायक ने मांग की है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित में स्मार्ट मीटरों को वापस लेने का निर्णय लिया है,ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार को भी राज्य में स्मार्ट मीटरों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और इन्हें वापस लेना चाहिए,कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बढ़ी हुई बिजली दरें वापस नहीं लीं और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का शोषण बंद नहीं किया,तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,संजीत बनर्जी,थानेश्वर साहू,अभय नारायण प्रदेश प्रवक्ता,हेमेंद्र गोस्वामी,शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मिरी,ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह,तारनी विश्वकर्मा,लक्की गर्ग,भवानी माथुर,जित्तू श्रीवास्तव,संजय जायसवाल,अजय साहू,राजेश छेदईया,सूरज यादव,उर्मिला यादव,अनीता विश्वकर्मा,नीरज यादव,भूपेंद्र साहू,विष्णु खांडे,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
