जनभूमि–मुंगेली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार शाम जिला मुख्यालय मुंगेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं तथा युवाओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र-युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं की अनदेखी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र हितैषी बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध भी दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण में कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और नागरिक मार्च में शामिल हुए। गांधी प्रतिमा के समक्ष सभी ने जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना अत्यंत दुखद और पूरे देश के लिए चिंताजनक है। यह केवल एक परिवार की व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी है। नेताओं ने दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा छात्र हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, हेमेंद्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, दिलीप बंजारा, संजय यादव, मुकेश मिरी, रघुराज सिंह, मनीष त्रिपाठी, उमेश धृतलहरे, संजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव, विद्यानंद चंद्राकर, जित्तू श्रीवास्तव, जलेश यादव, विष्णु खांडे, रघुराज श्रीनेत, तारणी विश्वकर्मा, सूरज यादव, थानु राजपूत, भरतलाल टोण्डे, अखिल टोण्डर, कुलेश्वर बारमते, संपत जायसवाल, मकराल यादव, कृष्णा यादव, सुरेंद्र साहू, निरंजन साहू, रवि कोशले, सुरेश बंजारे, अजय साहू, साहिल हुसैन, कुलदीप पाटले, उत्तरा अनंत, नौसाद खान, अरुण कुलमित्र, नीरज यादव, राम तलरेजा, विनय यादव, टेकलाल, रणजीत सिंह, देव साहू, शत्रुघ्न निषाद, नामदेव बंजारा, अभिलाष जायसवाल, कैलाश श्रीवास, हेमंत, राजेंद्र, दीपक कुमार, रामचंद्र साहू, अतिश देवांगन, तनिष कुर्रे, धीरेन्द्र, निखिल बंजारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
