(विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक देवेंद्र यादव संग शामिल हुए डॉ. सोमनाथ यादव, रामशरण यादव)
(जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप टीम ने जीता ₹25000 का ईनाम)
जनभूमि/मुंगेली :– श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में थिरकते यदुवंशियों और धुमाल के भक्ति संगीत के साथ ही हरि कीर्तन की बड़ी-बड़ी टोलियां और कोरबा गुदरूम बाजा टीम के साथ आनंद देते राउत नाच टोली और अखाड़ा प्रदर्शन के साथ ही बांस बांसुरी नगदेवन की मधुर ध्वनियों के साथ जय यादव जय माधव और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ध्वनियों से शहर गुंजायमान हुआ और लगा मानो मुंगेली शहर वृंदावन और मथुरा बन गया हो।
आयोजन समिति मुंगेली के संयोजक संजय यादव, सूरज यादव, अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राहुल विक्की यादव, सचिव हरिश्चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, सहसंयोजक विजय यादव की अगुवाई एवं धनीराम यादव के सानिध्य में शोभायात्रा नया बस स्टैंड से मुख्य मार्ग भ्रमण करते हुए आगर खेल परिसर में एकत्रित हुई। शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन, लाठी चालन, अस्त्र-शस्त्र चालन आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया।
आगर खेल परिसर में देर रात तक चले मटका फोड़ कार्यक्रम के मुख्य मंच से मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक एवं पूर्व मंत्री मुंगेली ने मुंगेली लोरमी बाईपास तिराहा पर नवीन मूर्ति के साथ श्रीकृष्ण चौक के शीघ्र निर्माण की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक देवेंद्र यादव ने युवाओं को विकास के लिए यादवी एकता बनाए रखने की लिए कही।
शोभायात्रा में समाज के अग्रज डॉ. सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रामशरण यादव बिलासपुर, राकेश यादव सम्मिलित रहे।
अन्य अतिथियों में हेमेंद्र गोस्वामी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली, दीनानाथ केसरवानी जिला अध्यक्ष भाजपा, घनश्याम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली, थानेश्वर साहू, संजय यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, लक्ष्मीकांत भास्कर, स्वतंत्र मिश्रा, सौरभ बाजपेई शहर अध्यक्ष भाजपा, दीपक गुप्ता अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, पार्षद गण अरविंद वैष्णव, सूरज यादव, रामकिशोर देवानंद, रोशन सोनी, श्रीमती विजयलक्ष्मी आयुष शुक्ला, श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, निमेष देवांगन, कुलदीप पाटले, प्रतिमा रवि कोसले के साथ
अन्य प्रमुख सामाजिक अतिथियों में प्रकाश यादव नायब तहसीलदार, धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज महासमिति, संतोष कुमार यादव प्रदेश सचिव बांस गीत गाथा अकादमी (मुंगेली), मोतीराम यादव अध्यक्ष के साथ ही आयोजन समिति सर्व यादव समाज से नरेश यादव जिला अध्यक्ष, देवीशंकर यादव महामंत्री, विजय यादव नगर अध्यक्ष, नवागढ़ राज से गीता महेंद्र यादव जनपद सदस्य, अंतराम यादव गौंटिया, अमर यादव देवान, प्रेमलाल यादव देवान उपस्थित रहे।
दही हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम का रोमांच अपने पूरे चरम पर रहा। मटका फोड़ कार्यक्रम का ग्राउंड संचालन संयोजक सूरज यादव पार्षद नगर पालिका परिषद मुंगेली के साथ राहुल यादव, हरिश्चंद्र यादव द्वारा किया गया।जिसमें जीके हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप विजेता रही। जिसने ₹25000 पच्चीस हजार का नगद पारितोषिक प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार यादव दाऊपारा मुंगेली द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोहर यादव प्राचार्य, रामकुमार यादव , कृष्णा यादव हीरा लाल,घनश्याम यादव, सतीश यादव, फूलचंद यादव, बोधी यादव, रूपचंद यादव, अशोक यादव,महाराणा यादव, भोला यादव अदालत यादव नरेंद्र यादव प्रमोद यादव भाग बाली यादव दिलीप यादव अमर यादव अंतराम यादव राजकुमार यादव वीरेंद्र यादव बेदराम यादव , कन्हैया यादव ,राम रतन यादव (चालान) विजय यादव किरीत यादव, रामरतन यादव मोहडंडा, राजेंद्र यादव,हरीश यादव , पत्रकार कन्हैया यादव, राकेश यादव पत्रकार, गुड्डू यादव पत्रकार, दिलेश्वर यादव,रवि यादव ,अंकलू यादव, नारायण यादव राजेश यादव संजय यादव दशरंगपुर इत्यादि सहित समस्त यादव समाज जिला मुंगेली उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
