जनभूमि मुंगेली// प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मुंगेली पूर्व विधायकगण मुंगेली पुर्व प्रत्याशी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन के सहमति से पुनः एक बार अखिल टोन्डर को उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली का दायित्व दिया गया है अखिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के हित में रहकर हमेशा कार्य करते आ रहा हूं।साथ ही कांग्रेस पार्टी ने मुझे पुर्व में भी बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष जोन प्रभारी,प्रवक्ता,महामंत्री, जिला सहसचिव, के साथ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली इन सभी पद में रहकर कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत किया। इसी सक्रियता को देखते हुए पुनः एक बार जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर ने विश्वास जताया।हमेशा पार्टी हित में रहकर कार्य करने को जवाबदारी दी गई । वही जिला मुंगेली से लेकर ग्रामीण अंचल तक कार्यकर्ताओं के चेहरा में फिर से खुशी की लहर दिखाई दे रही है वहीं टोन्डर ने आगे कहा वरिष्ठ कांग्रेसजन का आदेश का पालन करुंगा।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
