जनभूमि–मुंगेली/जिले के ग्राम रिवापार में यादव समाज जिला मुंगेली द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों एवं यादव बंधुओं की उपस्थिति रही।
बैठक में शिक्षा के स्तर को सुधारने, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक संगठन को मजबूत करने, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा व्यापार और स्वरोजगार के क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर भी अपने विचार रखे।
इस दौरान यादव समाज के वरिष्ठ एवं जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील की। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट रहकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समाज के लोगों को व्यापार और स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए, जिससे समाज आत्मनिर्भर बन सके।
बैठक में सामाजिक संगठन, शिक्षा, राजनीति, आर्थिक विकास तथा समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि एकजुटता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
बैठक में चमरू यादव (पत्थरी), पांच राज यादव महासमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य पांच राज यादव, पूर्व सरपंच, धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, पूर्व उपसरपंच, मनोहर यादव उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति एवं कुशल प्रवक्ता, महामंत्री भाजपा मंडल सेतगंगा, महेंद्र यादव जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष यादव समाज नवागढ़ राज, विनय यादव उपाध्यक्ष यादव समाज जिला मुंगेली, मकराल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, ओमप्रकाश यादव कार्यवाहक अध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति एवं शिवसेना प्रमुख जिला मुंगेली, रूपचंद यादव कोषाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, दिलीप यादव सचिव पांच राज यादव महासमिति, मनहरण यादव, तुलाराम यादव उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, रामकुमार यादव सरपंच प्रतापपुर, दिलेश्वर यादव सरपंच ढबहा, वीरेंद्र यादव सचिव यादव समाज नवागढ़ राज एवं सरपंच देवरी, दुखीराम यादव उपाध्यक्ष यादव समाज नवागढ़ राज, अमर यादव देवान यादव समाज नवागढ़ राज एवं उपाध्यक्ष श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, देवचरन यादव उपाध्यक्ष पंडरिया राज, शत्रुहन यादव एवं नेतराम यादव सलाहकार यादव समाज पंडरिया राज, डॉ. ओमकार यादव एवं श्यामू यादव सलाहकार यादव समाज नवागढ़ राज, राजेंद्र यादव संगठन मंत्री यादव समाज नवागढ़ राज, जेठूराम यादव संरक्षक यादव समाज नवागढ़ राज, अशोक यादव उपाध्यक्ष यादव समाज नवागढ़ राज, डॉ. विजय यादव स्टार प्रचारक पांचों राज यादव महासमिति, टेकलाल यादव संगठन मंत्री पांच राज यादव महासमिति, अदालत यादव मदनपुर समाज प्रमुख, पंचू यादव कोलीहापार, नारायण यादव कोलीहापार, राजेंद्र यादव ढबहा, सरहू यादव सहसचिव मंदिर समिति रामगढ़, राजेश यादव मीडिया प्रभारी यादव समाज नवागढ़ राज, सोनू यादव सचिव यादव समाज बिजईपुर राज, लक्ष्मण यादव सचिव यादव समाज लोरमी राज सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने समाज को संगठित,



The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
