जनभूमि–मुंगेली_/जिले के पालचुवा गांव में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूल भवन पर बुलडोजर चलाकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह वारदात देर रात उस समय अंजाम दी गई, जब पूरा गांव गहरी नींद में था और सन्नाटा पसरा हुआ था।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के कई कमरों को इस घटना में गंभीर नुकसान पहुंचा है। स्कूल की दीवारें और संरचनाएं बुरी तरह टूट-फूट गई हैं, जिससे आने वाले दिनों में बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों और शिक्षकों में भारी आक्रोश घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सुबह जब शिक्षक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे, तो क्षतिग्रस्त भवन को देखकर सभी स्तब्ध रह गए। लोगों ने इस कृत्य को “शिक्षा के मंदिर” पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब एक स्कूल ही सुरक्षित नहीं है, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?
सख्त कार्रवाई की मांग– जेसीबी जब्त करने की बात ग्रामीणों और शिक्षकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इस घटना में इस्तेमाल किए गए जेसीबी वाहन को राजसात (जब्त) किया जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। प्रशासन के पाले में मामला फिलहाल पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर घटना पर क्या कार्रवाई करता है और आरोपियों तक कब तक पहुंच पाता है। सबसे बड़ा सवाल—क्या शिक्षा के मंदिर पर हुए इस हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?


The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
