नगर पालिका विवाद गरमाया: कारण बताओ नोटिस पर सियासी बयानबाजी तेज
मुंगेली। नगर पालिका परिषद में चल रहा विवाद अब खुलकर सियासी रंग ले चुका है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
प्रेस वार्ता में तीखी प्रतिक्रिया
प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि विभाग द्वारा जारी नोटिस पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत दिया गया है और इसका जवाब तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।पीआईसी गठन को लेकर बढ़ा विवाद नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत स्थायी समिति (PIC) का गठन तय समय सीमा में अनिवार्य है।13 मार्च 202512 जनवरी 202627 जनवरी 2026इन तिथियों पर पीआईसी गठन की प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन पार्षदों के त्यागपत्र और अन्य वैधानिक कारणों से इसे मान्यता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद परिषद की कार्यवाही जारी रहने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अध्यक्ष रोहित शुक्ला का पलटवार

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि—यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैउन्हें जानबूझकर नियमों में उलझाया जा रहा हैPIC बैठक नहीं लेने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।उनके कार्यकाल में नियमित बैठकों का आयोजन हुआ।उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब समय पर दे दिया गया है और उनके कार्यकाल में नगर विकास के कई कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वे इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा जारी रखेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष का आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि—नगर विकास कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गयाअध्यक्ष केवल सत्तापक्ष की आलोचना में व्यस्त रहे।नोटिस को राजनीतिक रंग देना गलत है।भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर काम करती है।
उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा का बयान

नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि—उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा नगर विकास के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की गईअध्यक्ष लगातार सरकार को घेरने का प्रयास करते रहेनोटिस उनकी कार्यशैली की कमियों का परिणाम हैसरकार या नेताओं को जिम्मेदार ठहराना अनुचित हैआगे क्या? सबकी नजर प्रशासन परनगर पालिका में जारी यह विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी के बीच उलझ गया है। आने वाले दिनों में नोटिस के जवाब और प्रशासन के अगले कदम पर पूरे मामले की दिशा तय होगी।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
