पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अभिलाष जायसवाल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
जनभूमि–मुंगेली/ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के सहमति और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अनुशंसा पर अभिलाष जायसवाल को जिला ओबीसी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस संगठन में पिछड़ा वर्ग के बीच नई सक्रियता की चर्चा शुरू हो गई है।
नियुक्ति के बाद अभिलाष जायसवाल ने कहा कि वे “आबादी के अनुपात में भागीदारी” और सामाजिक न्याय के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए सभी पिछड़ी जातियों के बीच सामंजस्य स्थापित कर उनके उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की सोच और नेतृत्व के विजन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अभिलाष जायसवाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व पिछड़ा आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, मुंगेली प्रत्याशी संजीत बनर्जी, केशव चंद्राकर सहित प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ओबीसी कांग्रेस डॉ. अरुणेश यादव के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
अभिलाष जायसवाल की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में लक्ष्मी नारायण, दीना मुरली कश्यप, जिला महामंत्री अरुण कुलमित्र, मनीष त्रिपाठी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत मानिकपुरी, लाला साहू, हेमिन मंगेशकर, लक्ष्मीनाथ साहू, धनुष सेन, छत्रपाल जायसवाल, छेदी जायसवाल, आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी ध्रुव, प्रदेश प्रभारी ओबीसी वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप तथा एआईबीसीएफ के प्रदेश अध्यक्ष रामजी सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बताया जा रहा है कि संगठन की इस नई जिम्मेदारी के साथ अभिलाष जायसवाल जिले में पिछड़ा वर्ग समाज को एकजुट करने और कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

The News Related To The News Engaged In The Jan Bhumi Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
